scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशकुमारस्वामी की महीने भर में स्कूलों की खस्ताहाल इमारतों की मरम्मत नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी

कुमारस्वामी की महीने भर में स्कूलों की खस्ताहाल इमारतों की मरम्मत नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी

Text Size:

बेंगलुरु, दो जुलाई (भाषा) कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने राज्य सरकार को शनिवार को चेतावनी दी कि अगर स्कूलों की खस्ताहाल इमारतों की महीनेभर में मरम्मत नहीं की गई तो उनकी पार्टी जनता दल (सेक्युलर) धरना-प्रदर्शन करेगी।

मीडिया रिपोर्ट और आंकड़ों का हवाला देते हुए कुमारस्वामी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर सवाल उठाया कि अगर स्कूल खस्ताहाल होंगे तो भारत कैसे ‘विश्वगुरु’ बन सकता है?

पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘सरकार को तत्काल कदम उठाना चाहिए। स्कूल इमारतों की मरम्मत और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को स्कूलों में भेजा जाना चाहिए। अगर एक बच्चे के साथ भी कुछ होता है तो चुप रहने का सवाल ही नहीं उठता। अगर एक महीने में कोई सुधार नहीं होता तो शिक्षा मंत्री (बी सी नागेश) को विरोध का सामना करना होगा।’’

राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि स्कूलों की छत टपकने के मामले को दबाने का प्रयास किया गया। कुमारस्वामी ने कहा कि 75,675 स्कूल खस्ताहाल हैं।

भाषा

शफीक राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments