scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशकेरल के अलाप्पुझा में चालक को दिल का दौरा पड़ा, केएसआरटीसी की बस दुकान में जा घुसी

केरल के अलाप्पुझा में चालक को दिल का दौरा पड़ा, केएसआरटीसी की बस दुकान में जा घुसी

Text Size:

अलाप्पुझा (केरल), 26 फरवरी (भाषा) केरल के मावेलिकारा में चालक को कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की एक बस बृहस्पतिवार को एक दुकान में जा घुसी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, प्रदीप नामक चालक को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां बाद में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि पथनमथिट्टा से मावेलिकारा जा रही केएसआरटीसी की बस सुबह करीब नौ बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई।

नादक्कावु पहुंची बस पर से चालक का नियंत्रण खो गया और वह सड़क किनारे एक दुकान से टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि हालांकि किसी को इस हादसे में कोई गंभीर चोट नहीं आई, वहीं प्रदीप को परुमाला के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

अस्पताल प्राधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया कि प्रदीप को वाहन चलाते समय दिल का दौरा पड़ने का संदेह है, जिसके कारण दुर्घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया जाएगा और जांच की जाएगी।

भाषा यासिर वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments