scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशकोविड-19 : ठाणे में छह नये मामले, एक मरीज की मौत

कोविड-19 : ठाणे में छह नये मामले, एक मरीज की मौत

Text Size:

ठाणे (महाराष्ट्र), दो अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस के छह नये मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,08,791 पर पहुंच गयी है।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि संक्रमण के ये नये मामले शुक्रवार को दर्ज किए गए। कोरोना वायरस से एक मरीज की मौत होने के कारण जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 11,882 हो गयी है। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत दर्ज की गयी है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,63,591 हो गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या 3,407 है।

भाषा गोला संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments