scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमदेशकोलकाता में महिला ने मेट्रो पटरी पर कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, सेवाएं बाधित

कोलकाता में महिला ने मेट्रो पटरी पर कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, सेवाएं बाधित

Text Size:

कोलकाता, चार अप्रैल (भाषा) कोलकाता मेट्रो के उत्तर-दक्षिण गलियारे पर शनिवार को कालीघाट स्टेशन पर एक महिला के आत्महत्या के प्रयास के कारण करीब 20 मिनट तक सेवाएं बाधित रहीं। मेट्रो के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता के अनुसार, यह घटना अपराह्न 1.06 बजे हुई जब 40 वर्षीय एक महिला पटरी पर कूद गई। हालांकि, मेट्रो चालक ने समय रहते ट्रेन रोक दी, जिससे महिला को सुरक्षित बचा लिया गया।

उन्होंने बताया कि महिला को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

प्रवक्ता के मुताबिक, इस दौरान करीब 20 मिनट तक मेट्रो परिचालन आंशिक रूप से किया गया। मेट्रो ट्रेन मैदान से दक्षिणेश्वर और महानायक उत्तम कुमार से शहीद खुदीराम स्टेशनों के बीच ही चलाई गईं।

प्रवक्ता ने बताया कि अपराह्न 1.29 बजे पूरे खंड पर सामान्य सेवाएं बहाल कर दी गईं।

भाषा प्रचेता शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments