scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशखरगे सोमवार को ओडिशा का दौरा करेंगे

खरगे सोमवार को ओडिशा का दौरा करेंगे

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

भुवनेश्वर, 29 जनवरी (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोमवार को यहां ‘ओडिशा बचाओ समावेश’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख शरत पटनायक ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पूर्वाह्न पौने 12 बजे यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और फिर लोअर पीएमजी स्क्वायर पर बैठक स्थल पर जाएंगे।

पटनायक ने कहा, ‘‘ओडिशा के पहले दौरे पर आ रहे कांग्रेस अध्यक्ष की रैली में गांव, ब्लॉक और बूथ स्तर के लोग शामिल होंगे।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के प्रस्तावित दौरे से पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद खरगे की यह पहली ओडिशा यात्रा होगी।

अपनी ओडिशा यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के ओडिशा चरण की भी समीक्षा करेंगे जिसके 14 फरवरी को राज्य में प्रवेश करने की संभावना है।

खरगे विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य दलों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

बीजू जनता दल (बीजद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), दोनों ने अलग-अलग बयान जारी करके कहा कि खरगे की यात्रा का ओडिशा की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

भाषा सुरभि संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments