scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशकेरल के पलक्कड़ में महिला ने कांग्रेस पार्षद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया

केरल के पलक्कड़ में महिला ने कांग्रेस पार्षद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया

Text Size:

पलक्कड़ (केरल), 27 मार्च (भाषा) केरल में एक महिला ने कांग्रेस पार्षद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और पुलिस को शिकायत दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अनुसूचित जनजाति समुदाय की शिकायतकर्ता ने पलक्कड़ नगरपालिका के 24वें डिवीजन से कांग्रेस पार्षद प्रशोब सी वलसन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

महिला की शिकायत के अनुसार, वह एक ब्यूटीशियन के रूप में काम करती है और अपनी सहेली के साथ साझा आवास में रहती है। उसने आरोप लगाया कि जब वह पार्षद के पिता की दुकान पर चाय पीने गई थी, तब उन्होंने उससे दुर्व्यवहार किया था।

इसके बाद, प्रशोब ने उससे दोस्ती की और बाद में रिश्ते का प्रस्ताव रखा। शिकायत में कहा गया है कि चूंकि उसकी आमदनी स्थिर नहीं थी, इसलिए उसने पूर्णकालिक नौकरी दिलाने में मदद मांगी, जिसे दिलाने का वादा प्रशोब ने कथित तौर पर किया था।

शिकायत में कहा गया है कि पार्षद बाद में उस महिला के कमरे में तब आया जब उसकी सहेली वहां मौजूद नहीं थी और उसने यौन उत्पीड़न किया। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि ऐसी घटनाएं एक से अधिक बार हुईं।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और मामला दर्ज किया जाएगा।

भाषा आशीष शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments