scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशकेरल के मंत्री गणेश कुमार ने माफी मांगी, शिकायत को आगे नहीं बढ़ाएंगी पत्नी

केरल के मंत्री गणेश कुमार ने माफी मांगी, शिकायत को आगे नहीं बढ़ाएंगी पत्नी

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, 10 मार्च (भाषा) केरल के परिवहन मंत्री के. बी. गणेश कुमार की पत्नी बिंदु मेनन ने मंगलवार को कहा कि वह अपने पति के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत को आगे नहीं बढ़ाएंगी, क्योंकि मंत्री ने अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांग ली है।

बिंदु मेनन ने एक समाचार चैनल के साथ बातचीत में कहा कि जब उन्होंने मंत्री के फोन नहीं उठाए तो उन्होंने उनकी बहन को फोन कर “भावनात्मक रूप से बात की।”

उन्होंने कहा, “मेरा कभी भी उनकी या सरकार की छवि खराब करने का इरादा नहीं था। मैंने भावनात्मक आवेश में यह बात कही थी। मैं शिकायत को आगे नहीं बढ़ा रही हूं, क्योंकि उन्होंने फोन कर कहा कि हम इस मुद्दे को आपस में सुलझा सकते हैं। उन्हें जनता से माफी मांगने की जरूरत नहीं है।”

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से मंत्री के इनकार करने के बाद मेनन ने सोमवार को उन पर व्याभिचार के आरोप लगाए थे।

उन्होंने कहा था कि 2014 में गणेश कुमार के साथ शादी के बाद से ही वैवाहिक समस्याएं रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गणेश कुमार के कई महिलाओं के साथ संबंध होने के कारण वह पिछले कई महीनों से अलग रह रही थीं।

केरल कांग्रेस (बी) के नेता गणेश कुमार ने अपनी पहली पत्नी यामिनी थंकाची से कानूनी रूप से अलग होने के बाद 2014 में बिंदु मेनन से विवाह किया था।

भाषा मनीषा प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments