scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशकेरल के मुख्यमंत्री को विमान में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता के विरोध का सामना करना पड़ा

केरल के मुख्यमंत्री को विमान में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता के विरोध का सामना करना पड़ा

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, 13 जून (भाषा) युवक कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं ने एक विमान में केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन के खिलाफ सोमवार को कथित रूप से नारेबाज़ी की। उस वक्त वह कन्नूर से तिरुवनंतपुरम जा रहे थे।

युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक के एस सबरीनाथन ने सोशल मीडिया पर तीन सेकेंड का एक वीडियो जारी किया, जिसमें संगठन के दो कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए विजयन के खिलाफ नारे लगाते नजर आ रहे हैं और मुख्यमंत्री के साथ आए एक व्यक्ति ने उन्हें पीछे धकेल दिया।

फेसबुक पर किए गए पोस्ट में, सबरीनाथन ने आरोप लगाया कि माकपा के वरिष्ठ नेता और एलडीएफ के संयोजक ईपी जयराजन ने प्रदर्शनकारी युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को धक्का दिया।

माकपा के एक नेता ने आरोप लगाया कि युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता विमान के अंदर विजयन पर हमला करने की कोशिश कर रहे थे।

यह घटना उस समय हुई जब विमान तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर उतरा।

सोना तस्करी मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश के मुख्यमंत्री और उनके परिवार पर आरोप लगाने के बाद से ही विजयन कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना कर रहे हैं।

भाषा नोमान उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments