scorecardresearch
Thursday, 26 November, 2026
होमदेशकेजरीवाल का ‘शीश महल’ आम लोगों के लिए खोला जाएगा: दिल्ली सरकार

केजरीवाल का ‘शीश महल’ आम लोगों के लिए खोला जाएगा: दिल्ली सरकार

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 नवंबर (भाषा) दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि दिल्ली सरकार पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास ‘शीश महल’ को पहले मीडिया के लिए और बाद में आम जनता के भ्रमण के लिए खोलेगी।

मंत्री ने कहा कि आम लोगों के भ्रमण के लिए इस सप्ताह तक टिकट बुकिंग की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।

वर्मा ने केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ लेने के समारोह का वीडियो ‘एक्स’ पर साझा करते हुए एक पोस्ट में कहा, ‘‘शीश महल के दरवाजे कल से खुल जाएंगे। हम इसे मीडिया को दिखाएंगे।’’

मंत्री ने इससे पहले कहा था, ‘‘जनता की मांग को देखते हुए हम ‘शीश महल’ को लोगों के भ्रमण के लिए खोलेंगे। हम लोगों को भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण दिखाएंगे कि कैसे एक व्यक्ति, जिसने कहा था कि वह सरकारी गाड़ी तक का इस्तेमाल नहीं करेगा, उसने कई अन्य मकानों को गिराकर अपने लिए आलीशान आवास बनवाया।’’

उन्होंने कहा कि शुरुआत में मीडिया के लिए भ्रमण आयोजित किए जाएंगे, इसके बाद आम लोग टिकट खरीदकर आवास के अंदरूनी हिस्से देख सकेंगे।

अधिकारियों के अनुसार, टिकट की कीमत करीब 20 रुपये रहने की संभावना है। वरिष्ठ नागरिकों और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश नि:शुल्क होगा।

भाषा अमित रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments