scorecardresearch
Friday, 20 September, 2024
होमदेशकर्नाटक के होयसला मंदिर विश्व विरासत सूची के लिए भारत के नामांकन के तौर पर शामिल

कर्नाटक के होयसला मंदिर विश्व विरासत सूची के लिए भारत के नामांकन के तौर पर शामिल

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) कर्नाटक के बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा के होयसला मंदिरों को वर्ष 2022-2023 के विश्व विरासत सूची के लिए भारत के नामांकन के तौर पर शामिल किया गया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

होयसला के पवित्र स्मारक 15 अप्रैल, 2014 से यूनेस्को की संभावित सूची में हैं और देश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की गवाही देते हैं। यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधि विशाल वी शर्मा ने सोमवार को औपचारिक रूप से होयसला मंदिरों का नामांकन यूनेस्को के विश्व धरोहर निदेशक लजारे एलौंडौ को सौंप दिया।

डोजियर जमा करने के बाद तकनीकी जांच की जाएगी।

भाषा सुरभि रंजन

रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments