scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशकर्नाटक: बाढ़ के कारण स्कूल में फंसे छात्रों को सुरक्षित निकाला गया

कर्नाटक: बाढ़ के कारण स्कूल में फंसे छात्रों को सुरक्षित निकाला गया

Text Size:

धारवाड़ (कर्नाटक), 17 जून (भाषा) कर्नाटक के धारवाड़ जिले के एक गांव में एक सरकारी माध्यमिक स्कूल में बाढ़ के कारण फंसे सभी छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बेलावटगी पंचायत क्षेत्राधिकार के अमरगोल गांव में बृहस्पतिवार शाम करीब 150 छात्र स्कूल में फंस गए थे। अधिकारियों ने बताया कि रात में पानी का स्तर कम होने के बाद बचाव अभियान चलाया गया और बच्चों को ट्रैक्टर से सुरक्षित निकाल लिया गया। दोपहर में भारी बारिश के बाद पास का एक नाला उफान पर था जिससे बाढ़ की स्थिति बनी।

अप्रत्याशित बाढ़ के कारण स्कूल टापू जैसा दिख रहा था।

भाषा सुरभि अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments