scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमदेशकर्नाटक के व्यक्ति की अबू धाबी के ‘बिग टिकट’ ड्रॉ में 49 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी

कर्नाटक के व्यक्ति की अबू धाबी के ‘बिग टिकट’ ड्रॉ में 49 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी

Text Size:

उडुपी (कर्नाटक), पांच फरवरी (भाषा) तटीय कर्नाटक के रहने वाले एक भारतीय प्रवासी ने अबू धाबी के मशहूर ‘बिग टिकट’ ड्रॉ में दो करोड़ दिरहम यानी लगभग 49 करोड़ रुपये की रकम जीती है। इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद उनके गृहनगर में जश्न का माहौल है।

लॉटरी के नतीजे मंगलवार को ऑनलाइन जारी किए गए।

लॉटरी जीतने वाले 33 वर्षीय शांतनु शेट्टीगर मूल रूप से उडुपी जिले के उदयावर के रहने वाले हैं और फिलहाल ओमान के मस्कट में रिटेल क्षेत्र में कार्यरत हैं।

आयोजकों के अनुसार, शांतनु ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर लॉटरी खरीदी थी।

घोषणा के बाद आयोजकों से बात करते हुए, शेट्टीगर ने इस अप्रत्याशित जीत पर हैरानी और खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वह योजना के अनुसार इनाम की रकम अपने साझेदार दोस्त के साथ बाटेंगे।

जीत की खबर उडुपी पहुंचते ही दोस्तों और रिश्तेदारों ने जश्न मनाया तथा इसे सभी के लिए गर्व का पल बताया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि शेट्टीगर कई सालों से विदेश में काम कर रहे हैं और अपने गृहनगर के लोगों से भी जुड़े रहते हैं।

भाषा शफीक प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments