scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशकर्नाटक में चुनाव अधिकारियों ने मुख्यमंत्री बोम्मई की निजी कार की तलाशी ली

कर्नाटक में चुनाव अधिकारियों ने मुख्यमंत्री बोम्मई की निजी कार की तलाशी ली

Text Size:

बेंगलुरु, 31 मार्च (भाषा) चुनाव अधिकारियों ने शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की कार को रोक कर उसकी जांच की। मुख्यमंत्री बोम्मई उस समय चिक्कबल्लापुर जिले के एक मंदिर जा रहे थे।

राज्य में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं और अभी आदर्श आचार संहिता लागू है।

अधिकारियों द्वारा वाहन की जांच करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार बोम्मई एक निजी कार से घाटी सुब्रमण्य मंदिर जा रहे थे और उन्होंने बुधवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के दिन ही अपनी सरकारी कार लौटा दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी कार को होसाहुद्या चौकी पर रोक कर तलाशी ली गई।

सूत्रों ने कहा कि गाड़ी में कुछ भी आपत्तिजनक चीज नहीं मिली और अधिकारियों ने उन्हें आगे जाने की अनुमति दे दी।

भाषा अविनाश नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments