scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशकर्नाटक : मोमबत्ती बनाने की फैक्टरी में आग लगने से आठ लोग घायल

कर्नाटक : मोमबत्ती बनाने की फैक्टरी में आग लगने से आठ लोग घायल

Text Size:

हुबली(कर्नाटक), 23 जुलाई (भाषा) कर्नाटक के हुबली जिले में मोमबत्ती बनाने की एक फैक्टरी में शनिवार को आग लग जाने पर आठ लोग झुलस गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना शनिवार शाम तरिहाल औद्योगिक क्षेत्र में हुई और कुछ समय में पूरी फैक्टरी आग की लपटों से घिर गई। पुलिस ने बताया कि कुछ लोग मजदूरों को बचाने गए और उनमें से कुछ को बाहर लाने में सफल रहें।

उन्होंने बताया कि अग्निशमन दल मौके पर एंबुलेंस के साथ पहुंचा और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने कहा कि वह फैक्टरी के मालिक, प्रबंधक और सुपरवाइजर की तलाश कर रही है।

भाषा धीरज सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments