scorecardresearch
Wednesday, 5 February, 2025
होमदेशदुर्घटनावश गोली चल जाने से कर्नाटक में कांग्रेस के एक नेता हुए घायल

दुर्घटनावश गोली चल जाने से कर्नाटक में कांग्रेस के एक नेता हुए घायल

Text Size:

मंगलुरु (कर्नाटक), चार फरवरी (भाषा) दक्षिण कन्नड़ जिले के अनंताडी गांव में मंगलवार को कांग्रेस के एक प्रमुख कार्यकर्ता और ‘इंटक’ नेता चित्तरंजन शेट्टी दुर्घटनावश गोली चलने की घटना में घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि यह घटना विट्टला थानाक्षेत्र में हुई।

पुलिस के अनुसार, शेट्टी की अपनी पिस्तौल से गोली चली। उन्होंने यह पिस्तौल कथित तौर पर व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए रखी था।

सूत्रों का कहना है कि यह दुर्घटना हथियार को ठीक से ‘लॉक न’ होने के कारण हुई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल शेट्टी को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टर उनकी स्थित पर नजर रखे हुए हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

भाषा

राजकुमार प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments