scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमदेशकर्नाटक विधानसभा के शीतकालीन सत्र का कल होगा समापन

कर्नाटक विधानसभा के शीतकालीन सत्र का कल होगा समापन

Text Size:

बेलगावी (कर्नाटक), 28 दिसंबर (भाषा) कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कगेरी ने बुधवार को कहा कि शीतकालीन सत्र निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को स्थगित हो जाएगा।

कर्नाटक विधानसभा का सत्र बेलगावी के सुवर्ण विधान सौध में 30 दिसंबर तक आयोजित होना था।

कगेरी ने सदन में कहा, ‘‘हमने पहले शुक्रवार तक की योजना बनायी थी, लेकिन हमने सदन के वरिष्ठ सदस्यों से चर्चा की और कल शाम तक कामकाज पूरा करने का फैसला किया।’’

उन्होंने सदन को बताया कि वित्त विधेयक पर चर्चा की जाएगी और उसे पारित किया जाएगा एवं इसके बाद कुछ और मामलों पर चर्चा होगी।

भाषा गोला सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments