scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशकरीना, कंगना और अन्य ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं

करीना, कंगना और अन्य ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) करीना कपूर खान, संजय दत्त और कंगना रनौत सहित कई फिल्मी कलाकारों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं को ‘दया, कोमलता, विनम्रता और ऊर्जा से भरी अदम्य शक्ति’ के रूप में वर्णित किया।

खान ने रविवार को अपने ‘इंस्टाग्राम हैंडल’ पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘सभी महिलाओं से मेरा अनुरोध है कि वे कभी न भूलें… अपने जीवन के हर एक दिन यह कहें… मैं अपनी फेवरेट हूं… महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’

दत्त ने अपनी ‘इंस्टाग्राम स्टोरी’ पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उनकी दिवंगत मां और अभिनेत्री नरगिस, पत्नी मान्यता दत्त और बेटियों त्रिशला दत्त और इकरा दत्त के साथ उनकी तस्वीरें थीं। उन्होंने लिखा, ‘मेरे जीवन की महिलाएं मेरी सबसे बड़ी ताकत रही हैं। महिला दिवस की शुभकामनाएं।’

रनौत ने कहा कि एक महिला होना एक महाशक्ति है। ‘अपनी शक्तियों को पहचानें और समझें कि उनका उपयोग अपने लाभ के लिए कैसे करें, न कि अपने विरुद्ध। उदार होने पर कभी पछतावा न करें, जो आप देते हैं वही आपको मिलता है और यह शायद वहां से न मिले जहां से आप उम्मीद करते हैं, इसलिए आगे बढ़ते रहें, कभी लोगों या परिस्थितियों का फायदा न उठाएं। महिला दिवस की शुभकामनाएं।’

डायना पेंटी ने कहा, ‘उन महिलाओं को जो हर दिन दुनिया को रोशन करती हैं, महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’

विवेक ओबेरॉय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जिन महिलाओं के साथ मैं चलता हूं, उनसे लेकर उन लाखों महिलाओं तक, जिनकी वीरता की चर्चा दबी आवाज में होती है, यह वीडियो आप सभी के लिए है। कोई भव्य आयोजन नहीं, बल्कि हर अनकही कहानी, हर योद्धा, हर उपलब्धि हासिल करने वाली, हर मां, बहन, पत्नी, बेटी को एक बड़ा सम्मान! आप ही हमारी दुनिया हैं! अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!”

भाग्यश्री, रकुल प्रीत सिंह और हरनाज कौर संधु ने भी महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

भाषा तान्या नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments