scorecardresearch
मंगलवार, 27 मई, 2025
होमदेशन्यायमूर्ति ऋतु बाहरी उत्तराखंड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश बनीं

न्यायमूर्ति ऋतु बाहरी उत्तराखंड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश बनीं

Text Size:

देहरादून, चार फरवरी (भाषा) न्यायमूर्ति ऋतु बाहरी ने रविवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। प्रदेश में मुख्य न्यायाधीश का पद संभालने वाली न्यायमूर्ति बाहरी पहली महिला हैं।

यहां राजभवन में राज्य के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने न्यायमूर्ति बाहरी को पद की शपथ दिलाई।

उत्तराखंड की मुख्य न्यायाधीश बनने से पहले न्यायमूर्ति बाहरी पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश थीं।

पिछले साल अक्टूबर में न्यायमूर्ति विपिन सांघी के सेवानिवृत्त होने के बाद से उत्तराखंड उच्च न्यायालय में यह पद खाली था और न्यायमूर्ति मनोज तिवारी कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे।

भाषा दीप्ति दीप्ति सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments