scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशझारखंड के आदित्यपुर में कबाड़ कारोबारी की गोली मारकर हत्या

झारखंड के आदित्यपुर में कबाड़ कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Text Size:

सरायकेला (झारखंड), 24 मार्च (भाषा) झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर कस्बे में अज्ञात लोगों ने बृहस्पतिवार को 35 वर्षीय कबाड़ कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आदित्यपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि मृतक की पहचान देवव्रत गोस्वामी के रूप में हुई है। जब वह दोपहिया वाहन पर कहीं जा रहा था तभी हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं।

अधिकारी ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि गोस्वामी का आपराधिक इतिहास था और हत्या की वजह निजी दुश्मनी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है।

भाषा जोहेब उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments