राजौरी (जम्मू-कश्मीर), चार मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में चोरी और मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में कथित संलिप्तता को लेकर एक पुलिस अधिकारी के बेटे के खिलाफ जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान राजौरी के जवाहर नगर इलाके के निवासी सनी शर्मा के रूप में हुई है और वह पुलिस के एक सहायक-उप निरीक्षक का बेटा है।
अधिकारियों ने कहा कि आरोपी चोरी और मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामलों में शामिल था। उन्होंने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट ने उसे पीएसए के तहत हिरासत में लेने का आदेश जारी किया था।
भाषा
जोहेब अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
