scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशझिरवाल को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए: शिवसेना नेता

झिरवाल को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए: शिवसेना नेता

Text Size:

मुंबई, 27 मार्च (भाषा) शिवसेना नेता शाइना एनसी ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के मंत्री नरहरी झिरवाल को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

झिरवाल ‘उभयलिंगी व्यक्ति’ (ट्रांसपर्सन) के साथ उनका एक वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विवादों में घिर गए हैं।

हालांकि, शाइना ने कहा कि यह उनकी निजी राय है।

उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता झिरवाल को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की प्रवक्ता शाइना ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘नैतिक आधार पर मंत्री नरहरी झिरवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए।’

शिवसेना और राकांपा भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में सहयोगी हैं।

आदिवासी नेता झिरवाल नासिक जिले के दिंडोरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

विपक्षी दलों ने कहा है कि विवादित वीडियो में खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री झिरवाल अपने आधिकारिक आवास पर ‘उभयलिंगी व्यक्ति’ के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं, और आरोप लगाया है कि यह घटना महाराष्ट्र की राजनीति में नैतिक पतन को दर्शाती है।

कांग्रेस ने मंत्री के ‘अश्लील और अनैतिक व्यवहार’ के लिए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है। हालांकि, झिरवाल ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है और कोई उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है।

पिछले महीने मंत्री तब सुर्खियों में आए थे, जब उनके विभाग का एक अधिकारी कथित तौर पर रिश्वत लेते पकड़ा गया था।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments