scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशझारखंड: हजारीबाग में मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत

झारखंड: हजारीबाग में मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत

Text Size:

रांची, एक मार्च (भाषा) झारखंड के हजारीबाग जिले में मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में बिहार के एक व्यक्ति सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा शनिवार देर रात चौपारण पुलिस थाना क्षेत्र के पांदेवारा गांव के पास हुआ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिहार के मृतक की पहचान गया जिले के निवासी दीक्षित सिंह (25) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान चौपारण निवासी सुमित कुमार (24) के रूप में हुई है।

चौपारण पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी सरोज सिंह ने बताया, ‘दोनों मोटरसाइकिलें तेज गति से चल रही थीं और नियंत्रण खो बैठीं, जिसके कारण टक्कर हुई। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।’

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों मोटरसाइकिलें जब्त कर ली हैं।

भाषा तान्या नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments