चतरा (झारखंड), 19 फरवरी (भाषा) झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने बुधवार को चतरा जिले में तीन दिवसीय इटखोरी महोत्सव का उद्घाटन किया।
इटखोरी का ऐतिहासिक महत्व है और इसे हिंदू, बौद्ध और जैन धर्मों का संगम स्थल माना जाता है, जो इस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता को दर्शाता है।
कुमार ने कहा, “यह महोत्सव देश के तीन प्रमुख धर्मों – सनातन, बौद्ध और जैन धर्म – की भागीदारी से आयोजित किया जा रहा है। मैं आश्वासन देता हूं कि अगले वर्ष से यह महोत्सव और भी भव्य तरीके से मनाया जाएगा।’
साल 2015 में शुरू किए गए इस महोत्सव को 2016 में आधिकारिक तौर पर राज्य मेले के रूप में मान्यता दी गई।
कुमार ने कहा कि उनका मंत्रालय इसे राज्य का भव्य उत्सव बनाने के लिए हरसंभव सहयोग देगा।
भाषा
नोमान संतोष
संतोष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.