रांची, 22 सितंबर (भाषा) उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश न्यायमूर्ति कैलाश प्रसाद देव के निधन के बाद झारखंड उच्च न्यायालय और राज्य की अधीनस्थ अदालतें शुक्रवार को बंद रहीं।
न्यायमूर्ति देव ने लंबी बीमारी के बाद शहर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 55 वर्ष के थे।
उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल ने जिला और सत्र न्यायाधीशों को भेजे एक पत्र में कहा, “मुझे आपको यह सूचित करने का निर्देश दिया गया है कि रांची में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति कैलाश प्रसाद देव का आज, यानी 22 सितंबर, 2023 को निधन हो गया है। लिहाजा उनके सम्मान में, राज्य की सभी अधीनस्थ अदालतों में आज कामकाज बंद रहेगा।”
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उच्च न्यायालय परिसर पहुंचे और देव को श्रद्धांजलि दी।
भाषा जोहेब माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.