scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशअमरनाथ में श्रद्धालुओं की मौत पर झारखंड के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने शोक जताया

अमरनाथ में श्रद्धालुओं की मौत पर झारखंड के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने शोक जताया

Text Size:

रांची, आठ जुलाई (भाषा) जम्मू कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा के निकट बादल फटने की घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु होने पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को गहरा शोक प्रकट किया और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

राज्यपाल रमेश बैस ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘ पवित्र अमरनाथ गुफा क्षेत्र में बादल फटने के कारण हुई दुर्घटना में अनेक तीर्थयात्रियों का निधन अत्यन्त दुखद व पीड़ादायी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है एवं घायल तीर्थयात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।’’

इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस घटना पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा, ‘‘पवित्र स्थल अमरनाथ गुफा क्षेत्र में बादल फटने से कई तीर्थयात्रियों के हताहत होने की दुःखद खबर मिली। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें। ’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करता हूं।’’

दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम को बादल फटने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में 25 टेंट तथा तीन सामुदायिक रसोईघर नष्ट हो गए।

भाषा इन्दु नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments