scorecardresearch
Thursday, 2 May, 2024
होमदेशझारखंड : कुएं का एक हिस्सा धंसने से पांच लोगों की मौत

झारखंड : कुएं का एक हिस्सा धंसने से पांच लोगों की मौत

Text Size:

रांची, 17 अगस्त (भाषा) झारखंड की राजधानी रांची के पास एक गांव में बृहस्पतिवार को कुएं का एक हिस्सा ढह जाने से पांच लोगों की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक बयान से यह जानकारी मिली।

घटना रांची से करीब 70 किलोमीटर दूर पिसका गांव की है।

सोरेन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है, ‘‘पिसका गांव में एक कुएं में पांच लोगों की मौत से मेरा हृदय द्रवित है। भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और शोक-संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी को सहने की क्षमता दे।’’

हालांकि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के अधिकारियों ने कहा कि कुएं में फंसे हुए पांच लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं और अभी मृतकों की संख्या नहीं पता चली है।

रांची के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एच बी जामा ने बताया, ‘‘ यह घटना अपराह्न में एक जानवर के कुएं में गिर जाने के बाद हुई। जानवर को बचाने की कोशिश में नौ लोग कुएं के अंदर गए, लेकिन तभी कुएं का एक हिस्सा धंस गया।

भाषा वैभव अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments