scorecardresearch
Sunday, 10 August, 2025
होमदेशझारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन अब भी जीवन रक्षक प्रणाली पर, हालत नाजुक

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन अब भी जीवन रक्षक प्रणाली पर, हालत नाजुक

Text Size:

(तस्वीरों के साथ)

(परिवर्तित डेटलाइन से)

रांची, तीन अगस्त (भाषा) झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

रामदास सोरेन जमशेदपुर में अपने घर पर गिर गये थे और उनके सिर में गहरी चोट लगी थी।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता रामदास सोरेन (62) को जमशेदपुर से राष्ट्रीय राजधानी ले जाया गया था और इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अपने आवास पर शौचालय में गिर गए थे।

अस्पताल में बीमार नेता को देखने के बाद अंसारी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हमारे बड़े भाई रामदास सोरेन जी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा है। डॉ. सुधीर त्यागी के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। उनके बेटे रॉबिन सोरेन और रूपेश सोरेन उनके साथ हैं।’’

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अस्पताल जाकर रामदास सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा था, ‘‘आदरणीय रामदास दा झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा रहे हैं। संघर्ष के दौरान से उन्होंने हमेशा हर चुनौती का सामना किया है और इस बार भी वह विजयी होंगे। भगवान मरांग बुरु उन्हें शक्ति और साहस प्रदान करें।’’

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments