scorecardresearch
Thursday, 19 February, 2026
होमदेशझारखंड भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए अर्द्धसैनिक बल तैनात करने, सीसीटीवी लगाने की मांग की

झारखंड भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए अर्द्धसैनिक बल तैनात करने, सीसीटीवी लगाने की मांग की

Text Size:

रांची/मेदिनीनगर, 14 फरवरी (भाषा) विपक्ष के नेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को राज्य चुनाव आयुक्त से शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए सभी मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती और सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया।

सभी 48 शहरी स्थानीय निकायों के लिए चुनाव 23 फरवरी को होने वाले हैं और मतों की गिनती 27 फरवरी को होगी।

मरांडी ने एक वीडियो बयान में कहा, ‘‘मैं राज्य चुनाव आयुक्त से पूरे राज्य में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग करता हूं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार नगर निगम चुनाव कराना नहीं चाहती।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘झारखंड उच्च न्यायालय के सख्त आदेश का पालन करते हुए चुनाव कराए जा रहे हैं।’’

इस बीच, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार भाजपा से डर के कारण नगर निगम चुनाव नहीं करा रही।

पलामू में पत्रकारों से बातचीत में सिंह ने दावा किया कि भाजपा समर्थित उम्मीदवार बड़े अंतर से शहरी स्थानीय निकाय चुनाव जीतेंगे।

भाषा

गोला जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments