scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमदेशझारखंड: गढ़वा में एक लड़के की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति और उसका बेटा गिरफ्तार

झारखंड: गढ़वा में एक लड़के की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति और उसका बेटा गिरफ्तार

Text Size:

गढ़वा, एक मार्च (भाषा) झारखंड के गढ़वा जिले में तीन-वर्षीय एक बच्चे की जहर देकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, दोनों पर आरोप है कि मृतक बच्चे की मां काला जादू करती थी।

यह घटना 25 फरवरी को बरडीहा पुलिस थाना क्षेत्र के ओबरा गांव में घटी।

उन्होंने बताया कि मृतक बच्चे की 22-वर्षीय मां ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई।

बरडीहा पुलिस थाना के प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया, ‘हमने इस मामले में एक व्यक्ति और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान ललन ओरांव (36) और विशाल ओरांव (18) के रूप में हुई है।’

पूछताछ के दौरान ललन ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी की छह जनवरी को बीमारी के बाद मृत्यु हो गई थी। ललन को शक था कि बच्चे की मां काला जादू करती थी, जिसके कारण उसकी पत्नी की मृत्यु हुई।

अधिकारी ने बताया कि इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने इस अपराध को अंजाम दिया। बच्चे का शव उसके घर से कुछ दूरी पर एक खेत से बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

भाषा राखी सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments