scorecardresearch
गुरूवार, 26 जून, 2025
होमदेशदिवंगत कांग्रेसी नेता वसंतदादा पाटिल के परिवार की सदस्य जयश्री पाटिल भाजपा में शामिल हुईं

दिवंगत कांग्रेसी नेता वसंतदादा पाटिल के परिवार की सदस्य जयश्री पाटिल भाजपा में शामिल हुईं

Text Size:

मुंबई, 18 जून (भाषा) महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वसंतदादा पाटिल के परिवार की सदस्य जयश्री पाटिल बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं।

निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर 2024 का विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद कांग्रेस से निष्कासित जयश्री पाटिल को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल किया गया।

वह पूर्व राज्य मंत्री और वसंतदादा पाटिल के भतीजे दिवंगत मदन पाटिल की पत्नी हैं। वह कांग्रेस नेता और सांगली के सांसद विशाल पाटिल की रिश्तेदार भी हैं।

इस अवसर पर पाटिल ने कहा कि कांग्रेस में उन्हें बार-बार उपेक्षा का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा, ‘जिम्मेदारी सौंपने के मामले में मुझे हमेशा अन्याय का सामना करना पड़ा। इसीलिए मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया, जहां मेरा सम्मान नहीं किया जा रहा था।’

सांगली शहर से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस से टिकट न मिलने पर जयश्री पाटिल ने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा। वह हार गईं और उन्हें छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया।

भाजपा में उनका स्वागत करते हुए फडणवीस ने वसंतदादा पाटिल की प्रशंसा की, जिनका 1989 में निधन हो गया था।

उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र में शिक्षा, प्रशासन और नेतृत्व के क्षेत्र में वसंतदादा पाटिल का योगदान अद्वितीय है….इस विरासत को उनके भतीजे मदन पाटिल ने आगे बढ़ाया और अब इसे जयश्री पाटिल आगे ले जा रही हैं। दुर्भाग्य से कांग्रेस उनके योगदान को मान्यता नहीं दे सकी।’

भाष

नोमान रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments