नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) जापान के विदेश मंत्री योशिमाशा हयाशी क्वाड देशों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए तीन मार्च को भारत की यात्रा कर सकते हैं। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने यह भी कहा कि हयाशी जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग नहीं ले रहे हैं।
जापान ने विदेश राज्य मंत्री केंजी यमादा को जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए भेजा है क्योंकि हयाशी ने अपरिहार्य कारणों से बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया था।
सूत्रों ने बताया कि भारतीय और जापानी पक्ष क्वाड बैठक में शामिल होने के लिए हयाशी की संभावित भारत यात्रा पर काम कर रहे हैं।
क्वाड की बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग शामिल होंगे।
भाषा शफीक माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
