भोपाल: पुलिस हिरासत में मौजूद 63 वर्षीय कमल सिंह जामवाल ने बुधवार शाम जम्मू में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री 88 वर्षीय फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलाने की कोशिश की. पुलिस सूत्रों ने दिप्रिंट को बताया कि वह पिछले दो दशकों से उन्हें मारने की कोशिश कर रहा था.
जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि जामवाल जम्मू का एक व्यवसायी है और शहर के पुराने हिस्से में उसकी शैक्षणिक संस्थानों और रियल एस्टेट जैसी संपत्तियां हैं.
केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के सूत्रों के अनुसार, जामवाल ने गंग्याल पुलिस स्टेशन के कर्मियों से कहा कि वह 20 साल से अब्दुल्ला को मारने की योजना बना रहा था और उसे मौका तब मिला जब वह उसी शादी के कार्यक्रम में मौजूद था जहां अब्दुल्ला भी आए हुए थे.

सत्तारूढ़ जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक अब्दुल्ला उस समय बाल-बाल बच गए जब शादी समारोह से निकलते समय जामवाल ने उन पर गोली चलाई. अब्दुल्ला की सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने हथियार को मोड़ दिया.
अब्दुल्ला को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड से जेड-प्लस सुरक्षा मिली हुई है. यह देश में नागरिकों को दी जाने वाली सबसे ऊंची सुरक्षा श्रेणी है.
कार्यक्रम स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज, जो बुधवार देर रात जारी की गई, में दिखता है कि जमवाल अचानक सामने आता है, सुरक्षा घेरा पार करता है और गोली चलाने की कोशिश करता है.
हालांकि अब्दुल्ला को कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनके साथ मौजूद उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी को छर्रे से चोट लगी. वह खतरे से बाहर हैं.
जमवाल को तुरंत NSG टीम ने काबू में कर लिया और बाद में उसे जम्मू पुलिस को सौंप दिया गया. FIR दर्ज होने के बाद फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
जम्मू साउथ के पुलिस अधीक्षक अजय शर्मा ने बताया कि इस घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार जमवाल के नाम पर लाइसेंस प्राप्त था.
शर्मा ने दिप्रिंट से कहा, “जामवाल इस कार्यक्रम में अपने चचेरे भाई के बेटे की शादी में शामिल होने आया था और पूर्व मुख्यमंत्री भी आमंत्रित मेहमानों में थे. उसने अपनी 0.32 बोर की पिस्तौल निकाली और गोली चलाने की कोशिश की.” उन्होंने यह भी कहा कि अब्दुल्ला की हत्या की कोशिश के पीछे का मकसद तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका है.
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अब्दुल्ला के बेटे और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उनके पिता पर हुए इस हमले से यह सवाल उठता है कि हमलावर पूर्व मुख्यमंत्री के इतना करीब कैसे पहुंच गया.
#WATCH | Jammu, J&K: An incident of firing occurred at a function where JKNC chief Farooq Abdullah and Deputy CM Surinder Choudhary were present. One person has been arrested. No injuries have been reported.
CCTV visuals showing the moment when the incident took place. pic.twitter.com/pnoD3f9fRJ
— ANI (@ANI) March 11, 2026
उन्होंने X पर लिखा, “फिलहाल विवरण स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन इतना पता है कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ बहुत करीब तक पहुंच गया और गोली चला दी. केवल क्लोज प्रोटेक्शन टीम ने गोली को मोड़ दिया और यह सुनिश्चित किया कि हत्या की कोशिश नाकाम हो जाए. इस समय जवाब से ज्यादा सवाल हैं, जिनमें यह भी शामिल है कि Z+ NSG सुरक्षा प्राप्त एक पूर्व मुख्यमंत्री के इतना करीब कोई व्यक्ति कैसे पहुंच गया.”
(इस रिपोर्ट को अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
यह भी पढ़ें: 1990 के बाद भारत में ब्रेस्ट कैंसर 5 गुना बढ़ा, 2050 तक वैश्विक मामले 3 गुना हो सकते हैं
