scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर पुलिस ने पत्रकारों को तलब किया, आईएनएस ने की इस कदम की निंदा

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पत्रकारों को तलब किया, आईएनएस ने की इस कदम की निंदा

Text Size:

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) ‘इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी (आईएनएस)’ ने पत्रकारों को उनकी “सामान्य, तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग” को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा तलब किए जाने की हालिया घटना की सोमवार को निंदा की।

यहां जारी एक बयान में आईएनएस ने कहा, “सामान्य और तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग को लेकर पत्रकारों को तलब करना न केवल भाषण एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के उनके संवैधानिक अधिकार को कमजोर करता है, बल्कि स्वतंत्र पत्रकारिता पर प्रतिकूल प्रभाव भी डालता है।”

उसने कहा कि देश में एक स्वतंत्र और निर्भीक प्रेस ही सशक्त लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है।

आईएनएस ने कहा, “पत्रकारों में भय पैदा करने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों की ओर से की गई कोई भी मनमानी पूरे संस्थागत ढांचे को कमजोर करती है।”

पिछले महीने, कई राष्ट्रीय मीडिया संगठनों के पत्रकारों को श्रीनगर के साइबर अपराध थाने में बार-बार तलब किया गया और उन पर इस आशय के बांड या हलफनामे पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव डाला गया कि वे ‘शांति भंग करने’ वाली कोई भी गतिविधि नहीं करेंगे।

भाषा जोहेब राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments