scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशकांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई ने खामेनेई की मौत की निंदा की

कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई ने खामेनेई की मौत की निंदा की

Text Size:

श्रीनगर, एक मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया और रविवार के लिए तय सभी राजनीतिक गतिविधियां स्थगति कर दीं।

अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हवाई हमले में खामेनेई की मौत हो गई है।

पीसीसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी ईरान के सर्वोच्च नेता पर किए गए इन हवाई हमलों की कड़ी निंदा करती है और इसे अमेरिका व इजराइल की ओर से अमानवीय, बर्बर और कायरतापूर्ण कृत्य करार देती है।

प्रवक्ता के अनुसार, पीसीसी अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस “अपूरणीय क्षति पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया।’’

ईरानी सरकारी मीडिया ने इजराइल और अमेरिका के हमले में खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि की।

भाषा खारी संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments