scorecardresearch
Monday, 10 March, 2025
होमदेशजम्मू कश्मीर: राजौरी में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में सेना का जवान घायल

जम्मू कश्मीर: राजौरी में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में सेना का जवान घायल

Text Size:

राजौरी/जम्मू, 10 फरवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर सोमवार को हुई गोलीबारी में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में अग्रिम चौकी पर तैनात जवान को गोली लग गई और उसे तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया।

उनके अनुसार, प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि गोलीबारी अपराह्न करीब दो बजकर 40 मिनट पर नियंत्रण रेखा के पार से हुई थी।

इससे पहले आठ फरवरी को केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार जंगल से सेना के गश्ती दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी, जो यहां घुसपैठ करने के प्रयास में थे।

भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की और इसके बाद क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखने के लिए घुसपैठ रोधी ग्रिड को मजबूत कर दिया गया।

भाषा

यासिर नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments