scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशयौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने सहायक प्राध्यापक को निलंबित किया

यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने सहायक प्राध्यापक को निलंबित किया

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) ने एक छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक सहायक प्राध्यापक को निलंबित कर दिया है। विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जामिया के कुलसचिव नाज़िम हुसैन जाफरी की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, विश्वविद्यालय ने सहायक प्राध्यापक को जांच पूरी होने तक सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बगैर परिसर नहीं छोड़ने को कहा है।

विश्वविद्यालय की अधिसूचना में कहा गया है कि प्रबंधन अध्ययन विभाग के सहायक प्राध्यापक एस वीरमणि के खिलाफ कथित ‘कदाचार’ को लेकर आंतरिक शिकायत समिति जांच कर रही है।

इसमें कहा गया है, “ प्रोफेसर ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न किया है जो गंभीर कदाचार है।” अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। छात्रा की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है।

पीटीआई-भाषा के पास उपलब्ध अधिसूचना में कहा गया है, “ निलंबन अवधि के दौरान, वह सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना बाहर नहीं जाएंगे।”

भाषा नोमान सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments