नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो से मुलाकात कर उनके साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
रायमोंडो 10 मार्च को आयोजित भारत-अमेरिका वाणिज्यिक संवाद और भारत-अमेरिका सीईओ फोरम की बैठक के लिए यहां हैं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की जाएगी, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
जयशंकर ने बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘आज शाम अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो से मुलाकात कर बहुत खुशी हुई। इस दौरान रणनीतिक व्यापार, लचीली और विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला और डिजिटल क्षेत्र में विश्वास व पारदर्शिता पर चर्चा हुई।’
भाषा जोहेब अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
