scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशजगन्नाथ रथ यात्रा: 'संध्या दर्शन' के लिए हजारों लोग गुंडिचा मंदिर पहुंचे

जगन्नाथ रथ यात्रा: ‘संध्या दर्शन’ के लिए हजारों लोग गुंडिचा मंदिर पहुंचे

Text Size:

पुरी, आठ जुलाई (भाषा) ओडिशा के पुरी में शुक्रवार को हजारों लोग गुंडिचा मंदिर में त्रिदेव- भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के ‘संध्या दर्शन’ के लिए एकत्र हुए।

हालांकि, ‘संध्या दर्शन’ की अवधि को शाम चार बजे तक कर दिया गया जो आम तौर पर शाम सात बजे तक होती थी।

वरिष्ठ सेवक शरत चंद्र मोहंती ने कहा, “ आषाढ़ शुक्ल नवमी पर गुंडिचा मंदिर में संध्या दर्शन अत्यधिक शुभ माना जाता है और यह व्यक्ति को अपने सभी पापों को धोने में मदद करता है। हालांकि, शाम चार बजे के बाद अडापा मंडप में भक्तों को आने अनुमति नहीं दी गई।”

भाषा

नोमान संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments