scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमदेशविस्थापित लोगों के मुद्दे नयी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं: मणिपुर के मुख्यमंत्री

विस्थापित लोगों के मुद्दे नयी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं: मणिपुर के मुख्यमंत्री

Text Size:

इंफाल, छह फरवरी (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने कहा है कि उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता पर्वतीय और घाटी दोनों जिलों में जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोगों की समस्याओं का समाधान करना है।

सिंह ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कहा कि सरकार जल्द इन लोगों की उनके घरों में वापसी के लिए एक खाका तैयार करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पहली प्राथमिकता पर्वतीय और घाटी दोनों क्षेत्रों में विस्थापित लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि वे अपने घर वापस नहीं लौट पा रहे हैं। सरकार जल्द एक कार्ययोजना तैयार करेगी।’’

सिंह ने बुधवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

भाषा सुरभि अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments