scorecardresearch
Wednesday, 16 October, 2024
होमदेशISRO ने X कर बताया 'चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर चंद्रयान-3 के लैंडर पर रख रहा है नज़र, बाद में डिलीट किया पोस्ट

ISRO ने X कर बताया ‘चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर चंद्रयान-3 के लैंडर पर रख रहा है नज़र, बाद में डिलीट किया पोस्ट

चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा और इसके दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है.

Text Size:

नई दिल्ली: 2019 में भेजे गए चंद्रयान-2 से हमारा संपर्क टूटने की वजह से वो मिशन विफल रहा था. लेकिन उसका ऑर्बिटर अभी भी काम कर रहा है. इसरो ने शुक्रवार को एक तस्वीर जारी की जिसमे चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान की तस्वीरें खींची हैं और लिखा चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने चंद्रयान-3 लैंडर को कहा है कि ‘मैं तुम पर नजर रख रहा हूं.’

हालांकि कुछ ही देर में इसरो ने आपने एक्स (ट्वीटर) हैंडल से इस पोस्ट को डिलीट कर दिया.

इसरो ने आगे कहा कि, चंद्रयान-2 ऑर्बिटर में हाई रेजोल्यूशन कैमरा लगा हुआ है. उन्होंने कहा, अभी चांद के आसपास मौजूद कैमरों में यह सबसे बेहतर रेजोल्यूशन वाला कैमरा है. चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर चंद्रमा का कक्षा में चांद के चारों तरफ अभी भी घूम रहा है.

वहीं गुरुवार को इसरो ने एक पोस्ट में वीडियो जारी कर बताया था कि, कैसे लैंडिंग से पहले लैंडर ने चांद कि तस्वीरें ली थी.

इसरो ने ये भी बताया थे कि, चंद्रयान-3 मिशन के तहत लैंडर विक्रम की सभी गतिविधियां और सिस्टम सामान्य हैं. लैंडर मॉड्यूल के पैलोड ILSA, RAMBHA और ChaSTE को चालू कर दिया गया है. रोवर प्रज्ञान ने भी संचालन शुरू कर दिया है. वहीं प्रोपल्शन मॉड्यूल के SHAPE पैलोड को भी रविवार को चालू कर दिया गया है.

बुधवार को चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा और इसके दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है.


यह भी पढ़ें: ‘मैं लोकेशन पर आ गया हूं’, ‘मून मीठा करो’ ‘ब्लश करता चांद’, चंद्रयान-3 की लैंडिंग और देशभर में सेलीब्रेशन


 

share & View comments