scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशओडिशा में बलात्कार के आरोप में आईआरएस अधिकारी पर मामला दर्ज

ओडिशा में बलात्कार के आरोप में आईआरएस अधिकारी पर मामला दर्ज

Text Size:

भुवनेश्वर, 22 फरवरी (भाषा) भुवनेश्वर में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के एक अधिकारी के खिलाफ एक महिला के साथ बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शहर के शहीदनगर पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 64 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि कथित घटना 15 जनवरी को शहर में अधिकारी के आधिकारिक आवास पर हुई, जहां महिला अपनी एक सहेली के साथ गई थी। प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिलने के बाद 20 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई।

महिला विवाहित है, उसने आरोप लगाया कि आरोपी अधिकारी ने उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी थी। पुलिस आयुक्त एस देव दत्ता सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा शोभना सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments