scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशआईपीएस अधिकारी काशवानी को दंगा प्रभावित खरगोन के प्रभारी एसपी के पद पर तैनात किया गया

आईपीएस अधिकारी काशवानी को दंगा प्रभावित खरगोन के प्रभारी एसपी के पद पर तैनात किया गया

Text Size:

भोपाल, 13 अप्रैल (भाषा) मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी रोहित काशवानी को सिद्धार्थ चौधरी के स्थान पर दंगा प्रभावित खरगोन जिले का प्रभारी पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया, जो रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा में घायल होने के बाद छुट्टी पर हैं और इलाज करा रहे हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) गृह, डॉ राजेश राजोरा ने कहा कि फिलहाल विशेष सशस्त्र बल की 34वीं बटालियन के कमांडेंट के रूप में धार में तैनात 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी काशवानी तब तक खरगोन के एसपी का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे, जब तक कि जिला पुलिस प्रमुख (चौधरी) ड्यूटी पर वापस नहीं आ जाते।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को कहा था कि रामनवमी के जुलूस पर पथराव के कारण खरगोन शहर में हुए दंगे को नियंत्रित करने के दौरान चौधरी के बाएं पैर में गोली लग गई।

चौधरी कुछ समय अस्पताल में बिताने के बाद घर पर ही उपचार करा रहे हैं। खरगोन में फिलहाल कर्फ्यू लागू है।

भाषा जोहेब शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments