scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशआईपी विश्वविद्यालय ने दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ाई

आईपी विश्वविद्यालय ने दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ाई

Text Size:

नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ (आईपी) विश्वविद्यालय ने सभी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि सात मई तक बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पहले ऑनलाइन आवेदन जमा करने की समय सीमा 30 अप्रैल थी।

विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ अब, विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों के लिए – राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा पर आधारित पाठ्यक्रमों, विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा पर आधारित पाठ्यक्रमों और योग्यता आधारित पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन सात मई तक जमा किए जा सकते हैं। ’’

विश्वविद्यालय कुछ स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के अंकों पर भी विचार कर रही है।

भाषा रवि कांत माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments