scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशठाणे के अस्पताल में मौत के मामले में 25 अगस्त तक रिपोर्ट देगी जांच समिति

ठाणे के अस्पताल में मौत के मामले में 25 अगस्त तक रिपोर्ट देगी जांच समिति

Text Size:

मुंबई, 14 अगस्त (भाषा) ठाणे के कलवा में छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में 24 घंटे की अवधि में 18 लोगों की मौत की जांच के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित नौ सदस्यीय समिति से 25 अगस्त तक रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के आदेश के अनुसार, समिति की अगुवाई स्वास्थ्य आयुक्त धीरज कुमार करेंगे।

आदेश के अनुसार, समिति के कार्यक्षेत्र में घटनाओं के समय का पता लगाना, अस्पताल के कर्मियों द्वारा उठाये गये कदमों की पड़ताल करना, घटनाओं के कारण का पता लगाना, जिम्मेदारी तय करना और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिये सिफारिशें करना शामिल हैं।

आदेश में कहा गया है कि जांच के तहत अस्पताल के उपकरणों की जांच की जाएगी।

भाषा वैभव दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments