scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशपैगंबर के खिलाफ टिप्पणियों को लेकर प्रदर्शन के बीच हावड़ा में इंटरनेट सेवा निलंबित

पैगंबर के खिलाफ टिप्पणियों को लेकर प्रदर्शन के बीच हावड़ा में इंटरनेट सेवा निलंबित

Text Size:

हावड़ा (पश्चिम बंगाल), 10 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो निलंबित प्रवक्ताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणियों को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में शुक्रवार शाम को इंटरनेट सेवा रोक दी गई।

गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि सोमवार सुबह छह बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा। आदेश में कहा गया है कि वॉयस कॉल और एसएमएस सेवाएं जारी रहेंगी।

आदेश में कहा गया है कि गैरकानूनी गतिविधियों के बारे में किसी भी तरह की अफवाह को फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक कुछ क्षेत्रों में हाल की घटनाओं के मद्देनजर अतिरिक्त महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) से अनुरोध प्राप्त होने के बाद यह निर्णय लिया गया।

हावड़ा में पश्चिम बंगाल का सचिवालय ‘नवान्न’ स्थित है। निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल द्वारा की गई टिप्पणियों को लेकर इलाके में बृहस्पतिवार से हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ है।

भाषा आशीष नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments