scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशउड़ान भरते समय आई तकनीकी खामी की वजह से इंडिगो की रांची से कोलकाता जाने वाली उड़ान रद्द

उड़ान भरते समय आई तकनीकी खामी की वजह से इंडिगो की रांची से कोलकाता जाने वाली उड़ान रद्द

Text Size:

रांची, दो अप्रैल (भाषा) झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर शनिवार को इंडिगो के कोलकाता जाने वाले वाले विमान में उड़ान भरने के दौरान आई तकनीकी खामी की वजह उड़ान को रद्द करना पड़ा।

रांची हवाई अड्डे के निदेशक विनोद शर्मा ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि इंडिगो की सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर कोलकाता जाने वाली उड़ान रवाना हो रही थी, तभी उसका एसी बंद हो गया और तेज आवाज सुनाई दी, जिससे विमान में सवार यात्री घबरा गए।

उन्होंने बताया कि तुरंत पायलट ने विमान को रोककर उसे बे (पार्किंग) में लाया और सभी यात्रियों को उतारने के बाद विमान की जांच की गयी, तो एसी खराब होने का पता चला।

शर्मा ने बताया कि इंडिगो के एटीआर-72 विमान को दुरुस्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के समय विमान में 62 यात्री सवार थे।

उन्होंने बताया कि हादसे में किसी को कोई क्षति नहीं हुई।

हादसे के बारे में इंडिगो की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

भाषा, इन्दु धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments