scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशभारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस भाजपा में शामिल

भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस भाजपा में शामिल

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पेस ने केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

टेनिस स्टार ने हाल ही में कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की थी, जिससे उनके पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं।

पेस वर्ष 2021 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे और उन्होंने 2022 के गोवा विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी के लिए प्रचार किया था। हालांकि, उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था।

भाषा

प्रचेता मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments