scorecardresearch
मंगलवार, 3 जून, 2025
होमदेशभारतीय नौसेना ने झील में डूबे तंजानियाई नौसेना प्रशिक्षु का शव बरामद किया

भारतीय नौसेना ने झील में डूबे तंजानियाई नौसेना प्रशिक्षु का शव बरामद किया

Text Size:

कोच्चि, तीन जून (भाषा) भारतीय नौसेना ने मंगलवार को तंजानिया के एक प्रशिक्षु नौसैनिक का शव बरामद किया। यह प्रशिक्षु नौसैनिक रविवार को झील में गिर गया था। रक्षा मंत्रालय के एक जनसंपर्क अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षु की पहचान कैडेट अब्दुल इब्राहिम सालेहे के रूप में हुई है। वह एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी से छुट्टी पर था और अपने देश तंजानिया जाने के लिए कोच्चि आया हुआ था।

एर्णाकुलम में यह घटना घटित होने के तुरंत बाद नौसेना के गोताखोरों और एक हेलीकॉप्टर की मदद से व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया। शव मंगलवार तड़के बरामद किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षु के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है।’’

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षु नौसैनिक के शव को तंजानिया भेजने की औपचारिकताएं चल रही हैं।

भाषा रवि कांत रवि कांत माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments