scorecardresearch
बुधवार, 7 मई, 2025
होमदेशभारतीय संविधान लचीला है, समय की चुनौतियों का सामना कर चुका है: सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता

भारतीय संविधान लचीला है, समय की चुनौतियों का सामना कर चुका है: सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 नवंबर (भाषा) सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने रविवार को कहा कि भारत का संविधान लचीला है और इसने समय की चुनौतियों सहित सर्वाधिक खराब चुनौतियों का भी सामना किया है।

मेहता ने कहा कि किसी राष्ट्र के लिए बनाया गया कोई भी संविधान हमेशा शासन का माध्यम होता है और देश खुद तय करता है कि उसका भविष्य का शासन कैसा होगा।

उन्होंने यहां विज्ञान भवन में आयोजित ‘संविधान दिवस’ समारोह में कहा कि भारतीय संविधान उपनिवेशवाद से मुक्ति के तुरंत बाद देश के लोगों की भावना की अभिव्यक्ति है।

मेहता ने कहा कि संविधान का मसौदा तैयार करने वाले प्रतिष्ठित लोगों ने चुनौतियों का अनुमान लगा लिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा संविधान लचीला है और इसने सर्वाधिक खराब चुनौतियों का भी सामना किया है।’’

मेहता ने कहा कि संविधान को हमेशा एक ऐसे साधन के रूप में देखा जाता है, जो लोगों और देश को जोड़ता है और भाषाओं तथा भोजन की आदतों की असमानताओं और विभेदों के बावजूद सभी नागरिकों को एक साथ लाता है।

उन्होंने कहा कि संविधान को सावधानीपूर्वक एक उत्तरदायी दस्तावेज़ के रूप में ढाला गया था, जो न केवल तत्कालीन, बल्कि भविष्य की चुनौतियों का भी सामना कर सकता था।

भाषा सुरेश नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments