scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशभारतीय तटरक्षक कमांडेंट की पत्नी ने फांसी लगायी

भारतीय तटरक्षक कमांडेंट की पत्नी ने फांसी लगायी

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) भारतीय तटरक्षक के कमांडेंट की 50 वर्षीय पत्नी ने शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली के पूर्वी किदवई नगर इलाके स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर फांसी लगा ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार शाम 5.03 बजे पुलिस के पास एक कॉल आयी, जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि उसकी मां ने आत्महत्या कर ली है। अधिकारी ने कहा कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो 14 वर्षीय लड़के ने उन्हें बताया कि उसकी मां अंजना राणा ने पंखे से फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि जिस साड़ी से वह पंखे से लटकी हुई थी, उसे काटकर लड़के और उसके बड़े भाई ने अपनी मां को नीचे उतारा। चौधरी के अनुसार लड़के ने बताया कि उसके पिता विवेक राणा कार्यालय से आए और उसकी मां को उसके बड़े भाई के साथ अस्पताल ले गए।

पुलिस ने बताया कि उसके पिता भारतीय तटरक्षक में कमांडेंट हैं और भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) मुख्यालय दिल्ली में तैनात हैं।

उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि कमरे से मिले सुसाइड नोट में घटना के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।

भाषा जितेंद्र अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments